वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राजयव्यापी बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, खाली मटका लेकर सड़कों पर उतरीं महिला

रांची: झारखण्ड प्रदेश रांची से लेकर पाकुड़ तक भाजपा ने बिजली और पानी की समस्या को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली। पाकुड़ के रेलवे मैदान से शुरू हुई रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पार्क तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने सिर पर खाली मटका रखकर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रैली का नेतृत्व कर रहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आज भी पीने के पानी के लिए मीलों पैदल चलने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार जनता को बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं दे सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
वहीं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साहा ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में पानी को लेकर त्राहिमाम की स्थिति है, लेकिन सरकार और प्रशासन गहरी नींद में सोए हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।
खाली मटका लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत में लोगों के घरों के घड़े आज भी खाली हैं।

Desk Report by IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें