वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नया मोड़ बस स्टैंड से 47 किलो गांजा बरामद

बोकारो (BOKARO) : जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित नया मोड़ बस स्टैंड में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने करीब 47 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गांजा की खेप बिहार भेजे जाने की तैयारी में थी।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड इलाके में बड़ी मात्रा में गांजा रखा गया है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दो प्लास्टिक बोरे से कुल 47 पैकेट गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये बताई जा रही है।
मामले में बीएस सिटी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हालांकि छापेमारी के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Desk News by IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें