वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गांव में घुसा जंगली लोमड़ी, मासूम बच्ची को बनाया शिकार; दूसरे बच्चे पर भी हमला

पाकुड़ (PAKUR) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारानगर पंचायत अंतर्गत लखी नारायणपुर गांव में शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रात के अंधेरे में गांव में घुसे एक जंगली लोमड़ी ने घर में सो रहे दो माह के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मासूम को शिकार बनाने के बाद वह जंगली जानवर घर में मौजूद दूसरे बच्चे की ओर बढ़ा। इसी दौरान करीब तीन वर्षीय बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो लोमड़ी वहां से भाग निकली, जिससे दूसरे बच्चे की जान बच गई।
हमले में घायल बच्चे को आनन-फानन में पाकुड़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से इलाके में जंगली जानवरों की गतिविधियों पर रोक लगाने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Desk Report by IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें