वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़िया में बड़ी कार्रवाई : चोरी कांड का खुलासा, हथियार और नकदी के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़िया थाना क्षेत्र के रामघाटी गांव में हुए लाखों की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के कुख्यात अपराधी मिहिर ठाकुर उर्फ मिहिर नरसुन्दर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, चोरी की नगदी, चांदी के सिक्के और चोरी की वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, 1 मई 2026 की रात रामघाटी निवासी मनोज कुमार भगत के घर में करीब 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के सामान और नगदी की चोरी हुई थी। मामले में पाकुड़िया थाना कांड संख्या 28/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया।
जांच के दौरान एसआईटी को सूचना मिली कि काले रंग की थार गाड़ी में कुछ अपराधी पाकुड़िया क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर ग्राम खक्सा के पास वाहन जांच शुरू की गई। पुलिस को देखकर वाहन सवार अपराधी भागने लगे, जिसमें एक आरोपी मिहिर ठाकुर को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली और मोबाइल फोन बरामद हुआ। वहीं थार वाहन से हाईड्रोलिक कटर, पेचकस, लोहे का पाइप और सबल जैसे औजार जब्त किए गए। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई रकम में से 51 हजार रुपये नकद और चांदी के तीन सिक्के भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी
मिहिर ठाकुर उर्फ मिहिर नरसुन्दर
निवासी : ढोढ़िया दखिनपाड़ा, थाना मुरारोई, जिला बीरभूम, पश्चिम बंगाल
पुलिस ने बरामद किए
एक देशी कट्टा
दो जिंदा कारतूस
एंड्रॉयड मोबाइल फोन
हाईड्रोलिक रॉड कटर
दो पेचकस
लोहे का पाइप
दो छोटा सबल
51 हजार रुपये नकद
चांदी के तीन सिक्के
महिंद्रा थार/रॉक्स वाहन (JH16K1303)
पुलिस के अनुसार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। आईसीजेएस डाटा के अनुसार उसके खिलाफ झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में डकैती, चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 22 मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में महेशपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में पाकुड़िया, महेशपुर, रद्दीपुर ओपी और तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें