वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बोकारो की बेटी छोटी कुमारी बनीं JAC इंटर आर्ट्स स्टेट टॉपर, पूरे झारखंड में लहराया परचम

बोकारो (BOKARO) : कसमार प्रखंड के खैराचातर गांव की होनहार छात्रा छोटी कुमारी ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में स्टेट टॉपर बनकर पूरे बोकारो जिले का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस शानदार सफलता से इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

छोटी कुमारी प्लस टू हाई स्कूल हरनाद की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। परिवार, स्कूल और गांव के लोगों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए मिठाइयां बांटी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
छोटी कुमारी की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि कठिन मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
वहीं JAC इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के सभी विद्यार्थियों को भी हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Desk Report by IN TV 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें