वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़ मे सनसनीखेज वारदात: बेटे ने मां की पत्थर से कुचकर हत्या की

पाकुड़ (PAKUR): अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानन्द आज़ाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाजोडी (सोसो टोला) गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी चरण हेम्ब्रम ने अपनी मां धुनी हेम्ब्रम की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

निशानदेही पर बरामद हुआ हथियार

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना बड़ा पत्थर एवं अन्य छोटे पत्थर बरामद किए गए हैं।

क्या धारा पर हुआ मामला दर्ज

इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 85/2026, दिनांक 23 अप्रैल 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने कि आरोपी की पहचान

चरण हेम्ब्रम (पिता: स्व. पांडा हेम्ब्रम)
निवासी – सोनाजोडी, सोसो टोला, थाना- नगर, सभी पाकुड़ के रहने वाले है.

👮 पुलिस कार्रवाई

नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
👉 पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Report by शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें