वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़ में सख्त वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

पाकुड़: जिला प्रशासन के निर्देश पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मिथिलेश कुमार चौधरी और थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में संचालित हुआ।

बड़े -छोटे मालवाहकों पर जाँच अभियान हो

हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवहन विभाग पाकुड़ द्वारा इस तरह की सख्त जांच अभियान को सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रखना चाहिए। साथ ही मालवाहकों पर भी लगातार जाँच अभियान चलाने की मांग उठ रही है .पाकुड़ के नगर क्षेत्र के सोनाजोड़ी सदरअस्पताल के पास,मालपहाड़ी चेंगाडांगा, हिरणपुर के चौड़ामोड़ और महेशपुर के दमदमा क्षेत्र में बड़े और छोटे मालवाहक वाहनों की भी नियमित जांच जरूरी है, तभी राजस्व और नियम उल्लंघन की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। साथ ही नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष अभियान चलाने की मांग भी उठ रही है।

 मुफस्सिल थाना मेन गेट पर सघन जांच

पाकुड़–पश्चिम बंगाल मार्ग पर आने-जाने वाले दोपहिया एवं तीनपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना सहित कई बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

जांच और जुर्माना का आंकड़ा

अभियान के दौरान लगभग 20–25 दोपहिया और 5–10 तीनपहिया वाहनों की जांच की गई।
❗ कुल 17 दोपहिया और 6 तीनपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई
💰 कुल ₹38,650 का जुर्माना वसूला गया
जुर्माना ऑनलाइन ePOS मशीन के माध्यम से लिया गया

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता

जांच के दौरान पकड़े गए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

अभियान में शामिल अधिकारी

इस अभियान में थाना प्रभारी गौरव कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, अज़हद अंसारी, अमित कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।
👉 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Report by शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें