वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नए एसपी अनुदीप सिंह ने संभाला पदभार, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

पाकुड़: जिले में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने रविवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और साफ संकेत दिया कि अब अपराधियों पर सख्ती तय है।

👉 अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता

एसपी ने स्पष्ट कहा कि जिले में अपराध पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

👉 रात्रि गश्ती और निगरानी होगी तेज

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने, रात्रि गश्ती बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

👉 पुलिस-जनता समन्वय पर जोर

एसपी ने कहा कि आम लोगों का विश्वास जीतना जरूरी है। इसके लिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा, ताकि लोग बिना डर अपनी समस्याएं रख सकें।

👉 इन अपराधों पर चलेगा विशेष अभियान

साइबर क्राइम, सट्टेबाजी, अवैध लॉटरी, अवैध खनन व परिवहन और नशा कारोबार के साथ साथ अन्य अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

⚡ जीरो टॉलरेंस नीति लागू
नवनियुक्त एसपी ने दो टूक कहा कि अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
संदेश साफ:
पाकुड़ में अब कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं—पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है।

Report by शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें