वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़:15वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए पाकुड़ की 26 सदस्यीय टीम रवाना

18-19 अप्रैल को चंदनक्यारी (बोकारो) में होगा आयोजन, खिलाड़ियों में उत्साह
पाकुड़।
15वीं झारखंड राज्य स्तरीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पाकुड़ जिले की 26 सदस्यीय टीम शुक्रवार को रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 18 से 19 अप्रैल तक बोकारो जिले के चंदनक्यारी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी।
पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में काफी उत्साह है और सभी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।
ये खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
👉 पुरुष वर्ग:
सुनील टुडू, रॉबर्ट हेम्ब्रम, नरेश मरांडी, थॉमसन हेम्ब्रम, रोहित कुमार साहा, नीतीश कुमार शर्मा, राममोहन सैनी, आनंद शेख, बिनोद सोरेन, मंटो ठाकुर, नजमी शेख, एमडी बिलाल, एमडी रकीब।
👉 महिला वर्ग:
प्रेमशीला हांसदा, तारा मुर्मू, अंकिता रॉय, सरस्वती टुडू, सुमिता मरांडी, सोहागिनी हांसदा, दिबिया मुर्मू, डोली कुमारी, सोनाली टुडू, एवेन्जली मुर्मू।
टीम का नेतृत्व प्रशिक्षक अक्षय बाबरी कर रहे हैं।
अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
रवानगी के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिंह (उर्फ बुल्टी) समेत अन्य पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
सभी ने उम्मीद जताई कि टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी।

Report by शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें