वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

धनबाद पुलिस में मेगा एक्शन: 11 थानेदार लाइन हाजिर, कई थानों में नई कमान

धनबाद (Dhanbad News): धनबाद पुलिस में मेगा अपराध नियंत्रण में ढिलाई पर अब सीधी कार्रवाई शुरू हो गई है। धनबाद पुलिस ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 11 थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि कई थानों और ओपी में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। यह कदम परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद उठाया गया है, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, जिन थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण कमजोर पाया गया और पुलिसिंग अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही, वहां तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब केवल सक्रिय और परिणाम देने वाले अधिकारियों को ही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
मैथन, पंचेत, गलफरबाड़ी, महुदा, सुदामडीह, रामकनाली, भूली, गौशाला, धर्माबांध, कपुरिया सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में नए चेहरे सामने आए हैं। इसके अलावा महिला थाना और एससी-एसटी थाना में भी नई पोस्टिंग कर संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

नई तैनाती की झलक:
भूली ओपी – विश्वजीत ठाकुर | मैथन – अभिरव कुमार | पंचेत – सुजीत सिंह | सुदामडीह – आकृष्ट अमन | गौशाला – शंभुनाथ सिंह | गलफरबाड़ी – शेखर कुमार | तिसरा – प्रभात रंजन | अलकडीहा – बाल मुकुंद सिंह | रामकनाली – अलीशा कुमारी | भागाबांध – शैलेंद्र शर्मा | धर्माबांध – धीरज कुमार | महुदा – पवन पाठक | मनियाडीह – अकबर खान | लोदना – राजेश कुमार | कपुरिया – अमृता खलखो | महिला थाना धनबाद – बिगन सोय | बाघमारा महिला थाना – सुरबाला भिंगराज | एससी-एसटी थाना – प्रमोद लकड़ा
अंदरखाने की जानकारी यह भी है कि यह कार्रवाई अभी शुरुआती चरण में है। आने वाले दिनों में 10 से 12 और थाना प्रभारियों पर गाज गिर सकती है, जिससे पुलिस महकमे में जवाबदेही और बढ़ेगी।
पुलिस मुख्यालय ने दो टूक शब्दों में संदेश दे दिया है—
“नतीजे चाहिए, बहाने नहीं… काम करो या हटो।”
इस सख्त कदम से साफ संकेत है कि अब धनबाद में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा और अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुकी है।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें