वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़ की आकांक्षा भगत ने 11वीं में मारी बाजी, 234 अंक लाकर बनीं जिला टॉपर

पाकुड़: झारखंड कक्षा 11वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में पाकुड़ जिले की छात्रा आकांक्षा भगत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे जिले में खुशी की लहर है।
आकांक्षा भगत जिदातो इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा हैं और शुरुआत से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
कॉमर्स इंस्टिट्यूट्स, सिंधी पाड़ा के शिक्षक बिनोद तिर्थानी ने बताया कि आकांक्षा शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रही हैं। वह हर परीक्षा को गंभीरता से लेती थीं और पूरी तैयारी के साथ शामिल होती थीं।
उन्होंने कहा कि आकांक्षा की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही यह परिणाम है। आने वाले समय में उनसे और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Report by शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें