वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ब्रेकिंग न्यूज : पाकुड़- लापता युवक का शव खदान में मिला, 4 दिन से था गायब

पाकुड़ (PAKUR): जिले के सदर प्रखंड सोनाजोड़ी स्थित प्रधान टोला गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। 28 वर्षीय कान्हु किस्कू का शव शहरकोल स्थित एक खदान में तैरता हुआ बरामद किया गया। युवक पिछले चार दिनों से लापता था, जिससे परिजनों में पहले से ही अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। 

खदान में तैरता मिला शव, ग्रामीणों ने दी सूचना

शनिवार सुबह खदान के पास मौजूद लोगों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

फुटबॉल मैच देखने निकला था, फिर नहीं लौटा

परिजनों के मुताबिक, कान्हु किस्कू सोमवार को शहरकोल फुटबॉल मैदान में मैच देखने के लिए घर से निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
खोजबीन के दौरान आसपास के बच्चों से जानकारी मिली कि उसे खदान की ओर जाते हुए देखा गया था। 

पीछे छूट गया परिवार, घर में पसरा मातम

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया है।
चार दिनों बाद शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक की मौत कैसे हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Report by शमशेर अहमद 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें