पाकुड़ (PAKUR): जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का डंडा लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में हिरणपुर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए सघन छापेमारी अभियान के दौरान एक ट्रक को अवैध रूप से गिट्टी/चिप्स का परिवहन करते हुए धर दबोचा गया।
छापेमारी में हुआ खुलासा
हिरणपुर थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर के समीप वाहन जांच के दौरान ट्रक संख्या JH10CG-4460 को रोका गया। जांच में यह सामने आया कि वाहन बिना वैध माइनिंग चालान के खनिज का परिवहन कर रहा था, जो पूरी तरह गैरकानूनी है।
मौके पर सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। साथ ही चालक और वाहन मालिक के खिलाफ हिरणपुर थाना में कांड संख्या 19/26 दर्ज किया है.
Report By शमशेर अहमद








