जामताड़ा (JAMTARA): जिले के नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित नेताजी स्टेडियम परिसर में आयोजित श्री श्री 1000,108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ बुधवार को हवन पूर्णाहुति एवं महाभंडारे के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया।
महायज्ञ के समापन अवसर पर पूजा आचार्य पूर्णानंद शास्त्री ने यजमान राजीप मंडल (सपत्नीक) के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन संपन्न कराया। वहीं श्री श्री 1000108 स्वामी शक्ति बिंदावन महाराज के सान्निध्य में महायज्ञ की पूर्णाहुति कराई गई।
🔥 501 कन्याओं ने दी आहुति
महायज्ञ के अंतिम दिन 501 कन्याओं ने हवन कुंड में नारियल अर्पित कर विशेष आहुति दी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
🍛 महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णाहुति के बाद आयोजित महाभंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दूर-दराज से पहुंचे लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
🙏 ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर महाराज, संजीप मंडल सहित कई गणमान्य लोग एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
✨ पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Report by गौतम ठाकुर








