दुमका (DUMKA): स्पेशल रिपोर्ट: झारखंड–पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने रविवार अहले सुबह बड़ा शिकंजा कसते हुए दो हाईवा वाहनों को जब्त कर लिया। कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान की गई।
कैसे खुला खेल?
रूटीन चेकिंग के दौरान शिकारीपाड़ा क्षेत्र में दो संदिग्ध हाईवा को रोका गया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—
एक वाहन में क्षमता से अधिक पत्थर डस्ट लदा था
दूसरा वाहन भी बिना चालान पत्थर लेकर पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा था.
दस्तावेज शून्य, कार्रवाई फुल
जांच के दौरान दोनों वाहनों के चालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद मौके पर ही कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों हाईवा को जब्त कर लिया गया।
सीधे पुलिस की निगरानी मे
जब्त किए गए वाहनों को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में शिकारीपाड़ा थाना को सौंप दिया गया है। फिलहाल इन्हें प्रखंड परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
DTO का सख्त संदेश
DTO मृत्युंजय कुमार ने साफ कहा कि जिले के हर प्रमुख मार्ग पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना चालान परिवहन करने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जा रही है।
अब क्या होगा आगे?
पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर संबंधित वाहन मालिकों और चालकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
मैसेज क्लियर: अब बिना चालान और ओवरलोडिंग का खेल नहीं चलेगा—दुमका प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है।
Channel Head / शमशेर अहमद 7870221220








