राँची (RANCHI): राँची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक होटल से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने राजू होटल में सघन छापेमारी की। तलाशी के दौरान होटल परिसर से 204 बोतल अवैध शराब बरामद की गई, जिसे अवैध रूप से रखा और बेचा जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ही होटल संचालक राजू साहू को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि होटल की आड़ में अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से संचालित हो रहा था।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की सप्लाई कहां से हो रही थी और किन-किन लोगों की इसमें संलिप्तता है।
पुलिस अधिकारियों ने साफ संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। किसी भी कीमत पर इस तरह के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Desk Report IN TV








