वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़ में पुलिस का एक्शन मोड: अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार

📰 IN TV न्यूज़ पोर्टल | एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

सिद्धो-कान्हु पार्क के पास झगड़े की सूचना पर त्वरित छापेमारी, एक के पास मिला देशी कट्टा

पाकुड़: जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ धर दबोचा है।
पुलिस को 22 मार्च को सूचना मिली थी कि सिद्धो-कान्हु पार्क के समीप कुछ लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी मौजूद है। सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम और टाइगर मोबाइल यूनिट को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने की गिरफ्तारी

जैसे ही पुलिस टीम सिद्धो-कान्हु पार्क के वीआईपी गेट के पास पहुंची, दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया।

पुलिस की तलाशी में खुला बड़ा राज

पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर एक आरोपी के कमर से काले रंग का अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

केस दर्ज के बाद आरोपियों को भेजा जेल

इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 56/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी मे शामिल व्यक्ति 1.साल्फी शेख,मनिरामपुर निवासी 2.सागीर शेख,अंजना निवासी दोनों ही मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है.

छापेमारी दल मे शामिल पुलिस टीम 

• स.अ.नि. अयोध्या सिंह
• आरक्षी गंगासागर साह
• आरक्षी राजेश कुमार झा
• आरक्षी संतोष राम (टाइगर मोबाइल)

पुलिस का संदेश:

अवैध हथियार रखने वालों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

IN TV अपील:

आपके आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें—आपकी सतर्कता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है।

Report By शमशेर अहमद 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें