TMC पार्टी पर तीखा हमला, हेमंत सोरेन के बयान पर जताई नाराजगी
पाकुड़ (PAKUR): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास शनिवार को पाकुड़ पहुंचे। यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार राज्य में बदलाव तय है। उन्होंने कहा कि जनता अब परिवर्तन चाहती है और भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
टीएमसी सरकार पर निशाना
रघुवर दास ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और अब बदलाव के पक्ष में खड़े हैं।
हेमंत सोरेन के बयान पर प्रतिक्रिया
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कथित टिप्पणी पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद गरिमामय होता है और उन्हें विकास और जनहित के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। त्योहारों और परंपराओं पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।
तुष्टिकरण की राजनीति पर बयान
उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति से बचना चाहिए और केवल सुर्खियों में रहने के लिए बयान देना सही नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संयमित भाषा का उपयोग करने की सलाह दी।
SIR मुद्दे पर स्पष्ट राय
SIR (Special Intensive Revision) को लेकर रघुवर दास ने कहा कि यह पूरे देश में लागू हो रहा है और इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी बनाना है।
उन्होंने कहा कि इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए और इसे राष्ट्रीय हित के रूप में देखा जाना चाहिए।
217 करोड़ जलापूर्ति योजना पर क्या बोले : रघुवर
Report by शमशेर अहमद








