वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आज देशभर में मनाई जाएगी ईद, मस्जिदों में अदा होगी खास नमाज़

चांद के दीदार के बाद मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर, प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

रांची (RANCHI): रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। बीती शाम चांद के दीदार के साथ ही मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देना शुरू कर दिया।

Thousands of Muslims gather to offer Eid-Ul-Fitr(Eid) prayer at Old Delhi Jama Masjid, India.

सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी। लोग नए कपड़े पहनकर, इत्र लगाकर और पारंपरिक तरीके से ईद की नमाज अदा करेंगे। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा जाएगा।
घरों में सेवइयां, खीर और कई तरह के पकवान बनाए गए हैं। बच्चे खास तौर पर ईदी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था:

ईद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की है।

एक संदेश अमन शांति और भाईचारे के नाम :

ईद का यह पर्व प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की सीख देता है।

✨ ईद मुबारक! ईद मुबारक ! ईद मुबारक़!

Desk Report by In TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें