वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़ में त्रिभुवन सिंह ने डीपीआरओ का संभाला पदभार, जनहित योजनाओं के प्रचार पर रहेगा फोकस

उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर मिली जिम्मेदारी, पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर
पाकुड़(PAKUR):शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) के रूप में त्रिभुवन सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
नवनियुक्त डीपीआरओ त्रिभुवन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की सही और सटीक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक लाभुक इन योजनाओं का फायदा उठा सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि पारंपरिक प्रचार माध्यमों के साथ-साथ आधुनिक संचार तकनीकों का भी उपयोग किया जाएगा, जिससे सूचनाओं का प्रसार तेज, व्यापक और प्रभावी तरीके से हो सके।
श्री सिंह ने कहा कि जिला जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से सकारात्मक, तथ्यात्मक और प्रमाणिक सूचनाओं का नियमित प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसंपर्क विभाग जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करेगा, जिससे विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
मौके पर एपीआरओ, बड़ा बाबू एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

Report By शमशेर अहमद 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें