Pakur News: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण और गर्भपात कराने के गंभीर आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 53/26 दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी पलटन किस्कू (पिता–प्रधान किस्कू), निवासी ग्राम पीपरजोड़ी, थाना मालपहाड़ी (ओपी), जिला पाकुड़ के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 64(1), 351(2), 89, 115(2), 117(2) एवं 126(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार यौन शोषण किया। साथ ही आरोप है कि पीड़िता के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया गया।
मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इधर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Desk Report by IN TV








