वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

डीपीएस बस हादसा बवाल मामला: दंगा भड़काने के आरोप मे मुख्य आरोपी बाबू पॉल गिरफ्तार

पाकुड़ (Pakur): पुलिस ने डीपीएस स्कूल बस हादसे के बाद हुए हिंसक बवाल मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बाबू पॉल उर्फ आलोक जॉय पॉल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को गांधी चौक के पास डीपीएस स्कूल बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद कुछ लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सुनियोजित तरीके से जाम कर दिया और यातायात बाधित किया।
इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, पत्थरबाजी और मारपीट की। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। साथ ही शहर के अलग-अलग स्थानों और डीपीएस स्कूल परिसर में तोड़फोड़ व आगजनी कर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।
इस मामले में अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि बाबू पॉल उर्फ आलोक जॉय पॉल ने भीड़ को उकसाने और दंगा भड़काने में अहम भूमिका निभाई थी। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 18 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। 

आरोपी का आपराधिक इतिहास:

बाबू पॉल पर पूर्व में भी मारपीट, लूट, धमकी और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस छापेमारी टीम मे शामिल अधिकारी 

थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सन्नी सुप्रभात, संजय कुमार पाल, रोहित कुमार साहा समेत सशस्त्र बल की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Desk In Tv

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें