वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur : पुलिस को मिली 11 नई पेट्रोलिंग बोलेरो, कानून-व्यवस्था होगी और मजबूत

Pakur News: जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए 11 नए पेट्रोलिंग बोलेरो वाहनों को बुधवार को समाहरणालय परिसर से विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने नारियल फोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की कार्यक्षमता और प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा, जिससे आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
वहीं, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि नए वाहनों से जिले की पेट्रोलिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इससे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस की पहुंच बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, सभी 11 वाहनों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है, ताकि हर क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

Report by शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें