वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

PAKUR: हिरणपुर बाजार में सघन वाहन जांच, 45,900 रुपये जुर्माना वसूला

पाकुड़(PAKUR): जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और बाजार क्षेत्र को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को हिरणपुर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी तथा हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 3:00 बजे से 6:30 बजे तक हिरणपुर-लिट्टीपाड़ा मुख्य मार्ग सहित बाजार क्षेत्र में वाहन जांच की गई। इस दौरान सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े दो और तीन पहिया वाहनों तथा यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीडिंग, मोबाइल फोन का इस्तेमाल, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, ओवरलोडिंग तथा वाहनों में अवैध रूप से लगाए गए अतिरिक्त लाइट आदि की जांच की।
जांच के दौरान करीब 20 से 25 दो और तीन पहिया वाहनों की जांच की गई। वहीं मोटर वाहन अधिनियम 1988 के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 11 दोपहिया, 7 तीनपहिया और 1 पिकअप वाहन से कुल 45,900 रुपये का जुर्माना ऑनलाइन ई-पॉस मशीन के माध्यम से वसूला गया।
जांच के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

जांच अभियान में ये रहे मौजूद

थाना प्रभारी विनय कुमार, सहायक थाना प्रभारी अमरजीत मिश्रा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, अज़हद अंसारी, अमित कुमार राम सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे

Report by शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें