पाकुड़: रामनवमी,ईद और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के त्योहारों को देखते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में बीडीओ दिलीप टुडू, सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई अमरजीत मिश्रा, एएसआई सोहराब खान समेत शांति समिति के सदस्य और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि पर्व-त्योहार सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द के प्रतीक हैं। ऐसे में सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वे मिल-जुलकर शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, आपसी समन्वय, अफवाहों पर रोक, जुलूस एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहेगा।
बैठक में मौजूद प्रमुख लोग:
बीडीओ दिलीप टुडू, सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार,रोड सेफ्टी रितेश कुमार,एसआई अमरजीत मिश्रा, एएसआई सोहराब खान तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.
Report by शमशेर अहमद








